Top
Begin typing your search above and press return to search.

चतुर्दशी के अवसर पर झिलमिलाती झांकियां निकलेंगी

मध्यप्रदेश के इंदौर की परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर आज रात शहर के विभिन्न मार्गों से झिलमिलाती झांकियां निकलेंगी

चतुर्दशी के अवसर पर झिलमिलाती झांकियां निकलेंगी
X

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर आज रात शहर के विभिन्न मार्गों से झिलमिलाती झांकियां निकलेंगी।
सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में प्रशासनिक और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

इस वर्ष भी खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, होप टेक्सटाईल (भण्डारी) मिल, नगर निगम समेत अन्य मिलों और अन्य सामाजिक और स्वैच्छिक संस्थाओं की झांकियां निकलेंगी।झांकियों के साथ अखाड़े भी रहेंगे।

कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया कि चल समारोह के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी की गयी है।

जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी निगरानी के लिये वाच टावर बनाये गये हैं।इन वॉच टाॅवर्स पर चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है।साथ ही प्रमुख स्थानों पर एम्बूलेंस भी तैनात की गयी हैं।

जुलूस मार्ग पर कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी।शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को क्षेत्रवार दायित्व सौंपे गये हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it