Top
Begin typing your search above and press return to search.

पोस्टर में प्रियंका-डिंपल एक साथ

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर चुनाव चिह्न् को लेकर रार मची हुई है, वहीं दूसरी ओर अभी से कांग्रेस और अखिलेश गुट वाली समाजवादी पार्टी के तार जुड़ने के संकेत मिलने

पोस्टर में प्रियंका-डिंपल एक साथ
X

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर चुनाव चिह्न् को लेकर रार मची हुई है, वहीं दूसरी ओर अभी से कांग्रेस और अखिलेश गुट वाली समाजवादी पार्टी के तार जुड़ने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। गठबंधन से पहले पहली बार मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद डिंपल यादव व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी एक साथ नजर आई हैं। उप्र के गलियारों में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और यादव परिवार की बहू डिंपल यादव के नाम से पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। इन्हें इलाहाबाद शहर के सिविल लाइंस चौराहा के सुभाष चौक पर पोस्टर में साथ देखा गया है।

जिले की कांग्रेस कमेटी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें कांग्रेस की प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी एक साथ नजर आ रही हैं। यह पोस्टर इलाहाबाद शहर कांग्रेस के महासचिव इरशाद उल्ला और कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने लगवाया है।

सपा सूत्रों के मुताबिक, चुनाव चिह्न् 'साइकिल' न मिलने की स्थिति में अखिलेश गुट का कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में उतरना लगभग तय हो गया है। इसे लेकर अखिलेश यादव व राहुल गांधी के बीच बातचीत हो चुकी है। अब कोशिश यह है कि दोनों महिलाओं को चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर एक साथ पेश किया जाए। इसी के तहत इन पोस्टरों को लगाया जा रहा है।

इलाहाबाद से कांग्रेस प्रमुख अनिल द्विवेदी ने हालांकि सफाई देते हुए कहा, "हमें अब तक गठबंधन को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम चाहते हैं कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ें।"

सूत्र बताते हैं कि डिंपल यादव स्टार प्रचारक होंगी और प्रियंका कांग्रेस की ओर से सशक्त प्रचार करेंगी। इस पोस्टर में लिखा है- 'महिलाओं का बजेगा डंका, झूठे वादों से दिलाएं निजाद(त), उत्तर प्रदेश का करो विकास।'

गौरतलब है कि उप्र में कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर चर्चाएं तेज हैं। 15 जनवरी तक इस फैसले पर मुहर लग सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it