Top
Begin typing your search above and press return to search.

नवरात्रि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नवरात्रि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
X

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उइके ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं शक्ति की उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रणाम करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it