पत्रकार रिश्वत मामले में भाजपा नेताओं पर कार्रवाई हो: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रेस क्लब ऑफ लेह (पीसीएल) की शिकायत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रेस क्लब ऑफ लेह (पीसीएल) की शिकायत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीसीएल का आरोप है कि दो मई को भाजपा नेताओं ने क्लब के कुछ सदस्यों को रिश्वत की पेशकश की थी जिसके खिलाफ उन्होंने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह ने टि्वटर पर कहा,“हम जम्मू-कश्मीर पुलिस और चुनाव आयोग से उम्मीद करते हैं कि वे प्रेस क्लब ऑफ लेह की शिकायत का संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई करे।”
ICYMI this is the letter sent by @JKNC_ General Secretary Ali Mohd Sagar Sb to @ECISVEEP flagging this very issue of security withdrawal & the risks it posed for the ongoing election process. pic.twitter.com/0WVFduncXQ
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 5, 2019
अब्दुल्ला ने पीसीएल की लेह पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत की एक कॉपी भी ट्वीट की। पीसीएल की शिकायत के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्दर रैना और विधान परिषद के पूर्व सदस्य विक्रम रंधावा ने चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से दो मई को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उसके सदस्यों को रिश्वत की पेशकश की थी।


