Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओडिशा एफसी ने शुभम सारंगी के साथ बढ़ाया करार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी ओडिशा एफसी ने युवा खिलाड़ी शुभम सारंगी के साथ करार को 2023 तक के लिए बढ़ा दिया

ओडिशा एफसी ने शुभम सारंगी के साथ बढ़ाया करार
X

भुवनेश्वर । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी ओडिशा एफसी ने युवा खिलाड़ी शुभम सारंगी के साथ करार को 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। 19 साल के इस खिलाड़ी ने बुधवार को फ्रेंचाइजी के साथ यह करार किया।

क्लब के अध्यक्ष रोहन शर्मा ने कहा, "शुभम क्लब में तब आए थे जब वह 17 साल के थे। हमें उनकी प्रतिभा काफी पसंद आई थी। इसलिए वो पहले लड़के थे जो हमारी तरफ से एस्पायर अकादमी में गए थे। उन्होंने हमारे अंदर विश्वास करने में परिपक्वता दिखाई और बेंच पर बैठकर अपने समय का इंतजार किया। इस साल उन्होंने बताया कि वह कितने प्रतिभाशाली हैं। लेकिन यह उनकी पहली सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह ओडिशा के लोगों अपनी मेहनत और धैर्य से प्रेरित करेंगे।"

करार बढ़ाने पर शुभम ने कहा, "मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मैं ओडिशा एफसी के साथ तीन साल और खेलना जारी रखूंगा। कलिंगा स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल कर मुझे मजा आता है।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it