Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओबामा उत्तर कोरिया के साथ युद्ध शुरू करने की कगार पर थे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा उत्तर कोरिया के साथ युद्ध शुरू करने की कगार पर थे

ओबामा उत्तर कोरिया के साथ युद्ध शुरू करने की कगार पर थे : ट्रंप
X

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा उत्तर कोरिया के साथ युद्ध शुरू करने की कगार पर थे। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं चुने जाते तो युद्ध शुरू हो चुका होता। सीएनएन की खबर के मुताबिक, ट्रंप ने बुधवार को यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, "राष्ट्रपति ओबामा सोचते थे कि युद्ध के लिए जाना चाहिए। आप जानते हैं कि वह युद्ध शुरू करने के कितने करीब थे। हजारों नहीं बल्कि लाखों लोग मारे जा सकते थे..जो कि विश्व युद्ध हो सकता था।"

ट्रंप ने कहा, "अगर मैं निर्वाचित नहीं होता तो आप को युद्ध का सामना करना पड़ता।"

ट्रंप ने अपने दावे को मजबूती देने के लिए यह संकेत दिया कि ओबामा ने 'एक तरह से' उन्हें यह बात प्रत्यक्ष रूप से बताई थी।

ट्रंप ने बुधवार को उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की ओर से मिले पत्र को 'असाधारण पत्र' बताया और किम के साथ अपने संबंधों का बखान किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो प्योंगयांग का दौरा करेंगे और दोनों नेताओं के बीच अन्य बैठक की नींव रखेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it