Begin typing your search above and press return to search.
आंध्र प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8 लाख पार
आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान 3,700 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,672 हो गई है

अमरावती। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान 3,700 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए, जिससे यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,672 हो गई है। राज्य में अब तक 8,02,325 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 15 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,734 हो गई।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 2,849 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.3 लाख तक पहुंच गई।
Next Story


