Top
Begin typing your search above and press return to search.

तेलंगाना में कोरोना से उबरे लोगों की संख्या 2.90 लाख के पार

तेलंगाना में एक दिन में कोरोनोवायरस से संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह बात कही

तेलंगाना में कोरोना से उबरे लोगों की संख्या 2.90 लाख के पार
X

हैदराबाद। तेलंगाना में एक दिन में कोरोनोवायरस से संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह बात कही।

पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य में कोरोना के 163 नए मामले आए, जबकि 276 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या अब 2,94,469 हो गई है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 2.90 लाख हो गई है। संक्रमण से उबरने की दर 98.69 प्रतिशत हो गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 96.9 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में एक और संक्रमित की मौत हो जाने के साथ तेलंगाना में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1,599 हो गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it