Begin typing your search above and press return to search.
मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख के पार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 1645 की बढ़ोत्तरी हुई है

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 1645 की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं मौत का आंकड़ा 3224 हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 1597 हो गई है। इंदौर में बीते 24 घंटों में 556 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 40522 हो गई है, वहीं भोपाल में 313 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 30977 हो गया है।
राज्य में बीते 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 3224 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 1 लाख 83 हजार 696 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 14677 है।
Next Story


