Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69,832 पहुंची
जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,218 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,218 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 69,832हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 1,218 नए मामलों में, 642 मामले जम्मू संभाग से और 576 मामले कश्मीर संभाग से हैं।
इस दौरान यहां कोरोनावायरस से 21 लोगों की मौत हो गई है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,105 हो गई है। यहां कोरोनावायरस से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 49,557 हो गई है।
प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 19,170 है, जिनमें से 11,020 मामले जम्मू संभाग से और 8,150 कश्मीर संभाग से हैं।
Next Story


