Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.70 लाख के करीब

देश में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 86.70 लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.87 लाख रह गई

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.70 लाख के करीब
X

नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 86.70 लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.87 लाख रह गई।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक आज देर रात तक संक्रमण के 33,518 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 86,69,272 हो गया है और मृतकों की संख्या 371 और बढ़कर 1,27,986 हो गयी है।

देश में नये मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 39,927 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 80,51,771 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।

नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 7,041 की और कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 4,87,616 रह गयी है।

कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 88,070 रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 78,422 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 41,385 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 32,836 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 30,743 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी और इनकी संख्या घट कर अब 88,000 के करीब पहुंच गयी है। राज्य में इस दौरान स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 4,391 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 88,070 रह गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,907 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,31,833 पहुंच गयी। इसी अवधि में 9,164 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 16 लाख के करीब 15,97,255 हो गयी है तथा 125 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,560 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि के साथ 92.23 फीसदी हुई जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ के पार 1,02,70,611 पहुंच गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी करीब 16.08 लाख मामले पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it