Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 245

जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 21 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 हो गयी है जिसमें 17 मामले कश्मीर से आए हैं और चार संक्रमित जम्मू के हैं

जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 245
X

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 21 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 हो गयी है जिसमें 17 मामले कश्मीर से आए हैं और चार संक्रमित जम्मू के हैं।

इस बीच, उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने कश्मीर में अपने संबंधित जिलों में 24x7 सख्त लॉक-डाउन लागू करने के लिए निर्देश देने के बाद वहां और सख्ती बढ़ा दी गयी है जहां रविवार को 24 वें दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 लोग पाये गये हैं,जबकि जम्मू से चार नये मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 245 हो गई है। 245 पाजिटिव मामलों में से, 197 कश्मीर में हैं और 48 जम्मू में हैं।

उन्होंने कहा कि अभी 235 सक्रिय मामले हैं , छह लोग ठीक हो गये हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा, ‘कोविड-19 के 21 नए मामले जम्मू-कश्मीर में आये हैं, जिनमें से आज कश्मीर से 17 और जम्मू से चार मामले सामने आये हैं।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर क्षेत्र कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित जिला हैं और यहांकुल 235 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, इसके अलावा एक मौत भी हुई है।

कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के कारण अधिकारियों ने जिले के 14 क्षेत्रों को ‘रेड जोन’ के रूप में अधिसूचित किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it