Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.52 लाख हुई, 42.50 लाख स्वस्थ

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितोें की संख्या अब 53.52 लाख हो गयी है

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.52 लाख हुई, 42.50 लाख स्वस्थ
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितोें की संख्या अब 53.52 लाख हो गयी है जबकि 42.50 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात तक 46,067 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 53,51,723 हो गयी है। इस दौरान 418 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 86,013 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान

46,308 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 42, 49, 648 हो गयी है। देश में इस समय कोविड-19 के 10,15,275 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र 3,00, 887 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,564 मामले और आंध्र प्रदेश में 81,763 सक्रिय मामले हैं।

देश में सक्रिय मामलों की दर 19.10 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 79.28 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.61 फीसदी है।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या अब यह 3,00,887 हो गयी है। राज्य में अब तक 8,34,432 लोग निरोग हुए हैं। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it