Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28554 हुई

पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) विकराल होती जा रही

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28554 हुई
X

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) विकराल होती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 28 हजार 554 हो गए जबकि 623 लोगों की यह वायरस जान ले चुका है।

पाकिस्तान के कोरोना वायरस के शनिवार अपराह्न तीन बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सिंध और पंजाब प्रांत में कोरोना का भयावह रुप है। दोनों प्रांतों में संक्रमितों की संख्या दस-दस हजार से अधिक है। खैबर पख्तूनख्वा में अकेले ही पाकिस्तान में वायरस से हुई मौतों का एक तिहाई से अधिक है।

सिंध में संक्रमण के सर्वाधिक 10 हजार 771 मामले हैं और यहां 180 की वायरस से मृत्यु हो चुकी है। पंजाब प्रांत का भी बुरा हाल है। यहां 10 हजार 471 संक्रमित और 194 की मौत हुई है।

खैबर पख्तूनख्वा में दोनों प्रांतों की तुलना में संक्रमण प्रभावित बहुत कम 4327 ही हैं जबकि मौतें सर्वाधिक 221 हो चुकी हैं। बलूचिस्तान में एक हजार 876 संक्रमित और 24 की मृत्यु हुई है। गिलगित बाल्टिस्तान में 421 संक्रमित और वायरस तीन की जान ले चुका है।

राजधानी इस्लामाबाद में 609 मरीज और चार की मृत्यु हुई है। पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 79 मामले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it