Begin typing your search above and press return to search.
मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5589 हुई, 219 की मौत
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में सोमवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने और पांव पसार लिए

मुंबई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में सोमवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने और पांव पसार लिए। वायरस के 395 नये मामले सामने आने से इससे संक्रमितों की कुल संख्या 5589 पर पहुंच गई जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 15 और की मौत हो जाने से मृतक 219 हो गए।
देश के चार बड़े महानगरों में वायरस का सर्वाधिक प्रकोप मुंबई में है। दूसरे स्थान पर दिल्ली है।
वृहत मुंबई नगर निगम के जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सोमवार को वायरस से 118 मरीज ठीक हुए और इन्हें मिलाकर महानगर में कुल 1015 लोग वायरस की जंग जीत चुके हैं।
Next Story


