अफगानिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4000 के पार
अफगानिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 253 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4033 हो गयी तथा छह और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी

काबुल । अफगानिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 253 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4033 हो गयी तथा छह और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी है।
जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहिदुल्लाह मयार ने शनिवार को इन आंकडों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हेरात प्रांत में सर्वाधिक 71 माामले, इसके बाद बाल्ख में 43, नंगरहार में 39, तखार में 24, जावज्जान में 22, पक्टिया में 16, लगमान और कुंदुज में 11-11, नूरीस्तान में 10, गजनी में आठ, राजधानी काबुल में चार तथा बामियान, पंजशीर एवं कुनार में एक-एक मामले सामने आये हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि छह और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। इसके अलावा 502 लाेगों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।
अब तक पूरे देश में 15560 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
इसबीच रिपोर्टाें के मुताबिक कोरोना से संक्रमित पाये गये केंद्रीय जन स्वास्थ्य मंत्री फिरोजुद्दीन फिरोज बहुत बेहतर स्थिति में हैं।


