मेमू लोकल ट्रेन में अब12 बोगी लगेगी
अब मेमू लोकल ट्रेन में 8 की जगह 12 बोगी लगेगी

तिल्दा-नेवरा। अब मेमू लोकल ट्रेन में 8 की जगह 12 बोगी लगेगी। जिसकी हरी झंडी मिल गई है। इस मुद्दे को रेल यात्री संघ की बैठक में विधायक देवजी भाई पटेल ने जोर शोर से उठाया था।
रेल्वे जी एम सुनील सिंह सोइन ने रायपुर स्टेशन का जायजा लिया। कई दिशा निर्देश उन्होंने जारी किए है। इसी परिपेक्ष्य में यहाँ चलने वाली मेमू लोकल ट्रेन में यात्रियों के भीड़ के दबाव को देखते हुए उसमे 8 डिब्बो की जगह अब 12 डिब्बे लगाय जाएंगे।
इस ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है मात्र 8 डिब्बे लगे होने के चलते यात्रियों को बैठने तो क्या खड़े होने की जगह भी नही मिलती थी। कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी।
पिछले दिनों डी आर एम कार्यालय रायपुर में रेल यात्री संघ की बैठक में सदस्य व विधायक देव जी भाई पटेल ने यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मेमू लोकल ट्रेन में बोगी बढ़ाने की मांग को जोर शोर से उठाया था।
इसी की परिणिती है कि रेल विभाग व जी एम ने 8 की बजाय 12 बोगियों के साथ मेमू लोकल को चलाय जाने की घोषणा की है। इस घोषणा से यात्रियों में काफी हर्ष व्याप्त है।


