Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव की अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए 16 जुलाई को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव की अधिसूचना जारी
X

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए 16 जुलाई को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। आगामी 27 जुलाई को ये सीटें रिक्त हो जायेंगी।

अधिसूचना के मुताबिक पांच जुलाई को नामांकन दाखिल किये जायेंगे और दूसरे दिन नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। नाै जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 जुलाई को मतदान के तत्काल बाद मतों की गणना की जायेगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it