Top
Begin typing your search above and press return to search.

चाय, पान बेचने वालों के साथ प्रधानमंत्री ने किया धोखा-महंत

कोरबा ! नोटबंदी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टोरेट का घेराव किया

चाय, पान बेचने वालों के साथ प्रधानमंत्री ने किया धोखा-महंत
X

0 जनता को गुमराह कर कोई राज नहीं कर सकता : जयसिंह 0 नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, रोकने पानी की बौछार
कोरबा ! नोटबंदी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर रोका गया और लगभग हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई।
नोटबंदी के विरूद्ध घंटाघर में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. चरणदास महंत ने कहा कि राहुल गांधी अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो गरीबों की लड़ाई प्रधानमंत्री से लड़ रहे हैं। हमारे ही पैसे को घर से निकालकर नोटबंदी का बहाना बनाकर बैंक में जमा कराया गया और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया। 50 दिनों तक हम नोटबंदी की परेशानियों से परेशान हुए। इन 50 दिनों का सरकार हमें रोजगारी भत्ता दे, हमको 18 प्रतिशत ब्याज की दर से 25 हजार रूपये गरीबों के खाते में जमा करायें। डा. महंत ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को बतायें कि इन 50 दिनों की नोटबंदी में कितना कालाधन आया, कितने भ्रष्टाचार उजागर हुए और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कॉआपरेटिव बैंक के माध्यम से गुलाबी नोटों की अदला बदली की गई। जिले में चाय, पान बेचने वाले साथियों के साथ भी धोखा किया गया है। चिल्हर के लिए भटक रहे हैं। सुबह से शाम तक 200-300 रूपये कमाकर गुजारा करते हैं।
जोनल समन्वयक ए.आई.सी.सी. प्रदीप सांगवान ने कहा कि मैं राहुल गांधी का संदेश लेकर आपके पास आया हंूं। देश में प्रधानमंत्री ने गरीबों पर प्रहार करते हुए उन्हें बेईमान कहा है। नोटबंदी को भ्रष्टाचार और कालाधन वापसी बताया है। बैंकों में जमा हमारे पैैसे को हम ही नहीं निकाल पा रहे हैं। हमें उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए, कांग्रेस अहिंसावादी है। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता को गुमराह कर कोई राज नहीं कर सकता। पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा का नोटबंदी नहीं चला बल्कि नोट चला है। गुलाबी रंग के एक-एक नोट से वोट को खरीदा गया है। नोटबंदी के बाद से बीजेपी के नेता भी परेशान हैं। सभा को पूर्व विधायक बोधराम कंवर, तानाखार विधायक रामदयाल उइके, रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर, महापौर रेणु अग्रवाल, सभापति धुरपाल सिंह कंवर, ग्रामीण अध्यक्ष हरीश परसाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भावना जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, अमन हसन अलि, रेखा त्रिपाठी, नरेश देवांगन, संतोष राठौर, देव रत्नाकर, मोहित केरकेट्टा ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के पश्चात हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने घंटाघर से कलेक्टोरेट घेराव के लिए पैदल यात्रा की, लेकिन सुभाष चौक निहारिका के पास बेरीकेट्स लगाकर सभी को रोका गया और गिरफ्तारी की गई।
इस अवसर पर 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा गया। इस मौके पर विकास सिंह, संगीता सक्सेना, कुसुम द्विवेदी, रमेश जायसवाल, विमलेष मिश्रा, धरम निर्मले, सुरेश सहगल, विमल जाजोदिया, गोपाल अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया, घनश्याम रमानी, मुरारी तिवारी, मकबुल खान, बी.एन.सिंह, तनवीर अहमद, प्रमोद राठौर, देवकी तंवर, मुकेश राठौर, महेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. मनहरण राठौर, प्रदीप जायसवाल, संतोष राय, फिरोज अहमद, बृजभूषण प्रसाद, मसुद अहसन, मनीष शर्मा, गीता महंत, भुनेश्वरी देवी, प्रेमा चंद्रा, इस्माईल कुरैशी, देवी दयाल सोनी, रामगोपाल कुर्रे, अमरजीत सिंह, विरसाय, विनित एक्का, अंतराम प्रजापति, रामायण दास, संतोष लांझेकर, ममता अग्रवाल, दुकालु श्रीवास, ओमबाई, रफीक मेमन, विकास डालमिया, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पंचराम आदित्य, एफ.डी.मानिकपुरी, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर जैन, बनवारी आदित्य, बसंत चन्द्रा, सनीष कुमार, संतोष कुर्रे, संजय कंवर, छबी बालमिकी, मदन कंवर, महेन्द्र अग्रवाल, एस.मुर्ति, सीताराम, इन्द्रा कौशिक, जगदीश कंवर, मस्तुल कंवर, पंचराम, विनोद दास महंत, प्रसन्ना महंत, टीकाराम मनहर, प्रेमलता मिश्रा, प्रमोद राठौर, देवकी तंवर, फारूक मेमन, मो. क्लीम सिद्दीकी, क्रांति सोनी, कु. शांता मडावे, शालनी गभेल, गीता गभेल, शालू पनरिया, राजू बर्मन, रमेश नवरंग, रमेश दास महंत, अशोक कंवर, विजय यादव, ब्रजैश यादव, सीमा उपाध्याय, कीर्तन बाई मरकाम, मुर्तजा अंसारी, संजय विश्वास, प्रदीप अग्रवाल, रामसेवक अग्रवाल, संजय बरेठ, महेन्द्र निर्मलकर, प्रदीप पुरायणे, गौरी राठौर आदि उपस्थित थे। कटघोरा, रामपुर एवं पाली तानाखार विधानसभा से भी भारी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीणजन, किसान, पंचायत प्रतिनिधि धरना व घेराव में शामिल हुए।
बेरिकेट्स लगाकर रोका
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पुलिस विभाग मुस्तैद रहा, सुभाष चौक पर पुलिस के आला अधिकारी और जवान तैनात थे। कांग्रेसी धरना प्रदर्शन के बाद पदयात्रा करते हुए हजारों की संख्या में कलेक्टोरेट का घेराव करने निकले जिन्हें सुभाष चौक पर रोक लिया गया। कार्यकर्ता बेरिकेट्स का फांदकर दूसरी ओर जाने का प्रयास करते दिखे जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल लगाना पड़ा और कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन से पानी की तेज बौछार कर तितर-बितर किया गया। अंतत: नेताओं और पदाधिकारियों समेत लगभग 826 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल पुष्पलता उद्यान में रखा गया, बाद में सभी को जमानत मुचलके पर छोड़ा गया। मौके पर मौजूद तहसीलदार टीआर भारद्वाज को विधायक जयसिंह अग्रवाल, शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, प्रवक्ता सुरेन्द्र जायसवाल श्याम सुंदर सोनी ने ज्ञापन सौंपा।
---


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it