Top
Begin typing your search above and press return to search.

जान से मारने का षडयंत्र रचे जाने की सूचना से चिंतित नहीं: नन्दकुमार साय

राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष नन्दकुमार ने कहा है कि उन्हें जान से मारने का षडयंत्र रचे जाने की सूचना से वे चिंतित तो नहीं हैं, लेकिन हतप्रभ जरूर हैं।

जान से मारने का षडयंत्र रचे जाने की सूचना से चिंतित नहीं: नन्दकुमार साय
X

पत्थलगांव। राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष नन्दकुमार ने कहा है कि उन्हें जान से मारने का षडयंत्र रचे जाने की सूचना से वे चिंतित तो नहीं हैं, लेकिन हतप्रभ जरूर हैं।

साय ने आज चर्चा के दौरान बताया कि उन्हें जान से मारने का षड़यंत्र रचने का मामला उजागर होने के बाद वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रवास में शामिल होने यहाँ पहुँच गए।

इस मामले में आयोग के अधिकारी ने विगत 3 नवंबर को दिल्ली पुलिस कमीष्नर को शिकायत दर्ज कराई है।आयोग से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि लगभग 5 दशक के राजनैतिक जीवन में वह लगातार गरीबों का हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान उनका किसी से भी मनमुटाव अथवा विवाद करने का अवसर नहीं आया है।

इस वजह वे जान से मारने का षड़यंत्र रचने की साजिश को लेकर चिंतित नहीं हैं, लेकिन हतप्रभ अवश्य हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it