छाया पुराने दौर का जलवा
अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा रामनाथ भीमसेन सभा भवन, समता कालोनी में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत समारोह आयोजित किया गया
रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा रामनाथ भीमसेन सभा भवन, समता कालोनी में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार 19 सितंबर को आज क्विज कान्टेस्ट, टीवी पुर के सुपर स्टार, तात्कालिक भाषण, महिला सम्मेलन, एवं युवतियों के नृत्य की प्रतियोगिताएं रखी गई है। जो दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ होकर रातक चलेगा।
प्रचार प्रसार प्रभारी कर्तव्य अग्रवाल, प्रमोद जैन ने बताया कि आज गोटा पत्ती से गहना सजाओं प्रतियोगिता, मारवाड़ी संस्कृति से ओत प्रोत थी। 18 मोहल्लों के विजयी प्रथम व द्वितीय प्रतियोगियों के मध्य यह प्रतियोगिता आयोजित थी। जिसमें महिलाओं ने गले का, कान का, चूड़ी का, 1 घंटे में स्थल पर गोटा पत्ती से गहना सजाया। सभी प्रतियोगियों के हुनर से निर्णायक भी अचंभित थे।
बारह महिनों की कहानी पर एक्टिंग प्रतियोगिता की समय सीमा 3 मिनट थी। जिसमें प्रतियोगी गुफ्र द्वारा अभिनय कर अपनी प्रतिभाग दिखा रहे थे। सुपर माताश्री कार्यक्रम मां एवं 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए था, जिसमें 3 राउण्ड रखे गये थे। परिचय एवं रैम्प वाक के बाद एक्टीवीटी करके दिखाना था व जजों के सवालों का जवाब देना था। युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 45 वर्ष के युवाओं के मध्य खेलकूद का आयोजन किया गया था।
जिसमें बैंडमिंटन, स्वीमिंग, टेनिस, फुटबाल, शारीरिक वर्क वाले कार्यक्रम यूनियन क्लब में रखे गये थे। रेटे मेटे प्रतियोगिता दो प्रतिभागियों की टीम की थी। जिसमें एक को पुरानी एक्टिंग करना था एवं दूसरे को नई एक्टिंग करना था। मीनाकुमारी, मधुबाला, नरगिस, साधना, आशा पारेख जैस पुराने सितारों को दौर की यादे ताजा हो गई व आधुनिक अनुष्का, कैटरीना, ऐश्वर्या, कुतिसेन जैसे नई अदाकारों के संगम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आज की प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए 1800 अग्रबंधु उपस्थित हुए थे।


