Top
Begin typing your search above and press return to search.

त्रिपुरा पुलिस ने छह साल की बच्ची पर अत्याचार करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया

त्रिपुरा पुलिस ने एक त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम त्रिपुरा जिले के पारेश कॉलोनी में छह साल की बच्ची पर क्रूर हमला करने में कथित रूप से शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है

त्रिपुरा पुलिस ने छह साल की बच्ची पर अत्याचार करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया
X

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने शनिवार को एक त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम त्रिपुरा जिले के पारेश कॉलोनी में छह साल की बच्ची पर क्रूर हमला करने में कथित रूप से शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार को भारतीय न्याय संहिता अधिनियम, 2023 की विभिन्न धाराओं और बाल न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि तीनों कथित रूप से इस सप्ताह की शुरुआत में बच्ची के हाथ-पांव बांधकर उसे गंभीर शारीरिक यातना दे रही थीं। उन्होंने यह संदेह किया कि बच्ची ने अपने पड़ोसी के घर से 20 रुपए चुराए हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में गुस्सा फैल गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कमजोर परिस्थितियों में रह रही थी। उसकी मां पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई थी और बच्ची पिता की देखभाल में थी, जो एक दैनिक मजदूर हैं।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्रिपुरा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संबंधित पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गिरफ्तार की गई तीन महिलाओं की पहचान दीपाली बनिक (41), कजली सरकार (50), और मंती बिस्वास (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों महिलाओं को स्थानीय अदालत में पेश किया और उनके पुलिस रिमांड की मांग की।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि त्रिपुरा पुलिस बच्चों और कमजोर समूहों के खिलाफ अपराधों के प्रति अपनी शून्य-सहनशीलता नीति को दोहराती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it