Top
Begin typing your search above and press return to search.

मिजोरम यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी के 10 पदों पर भर्ती, 24 मई अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है

मिजोरम यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी के 10 पदों पर भर्ती, 24 मई अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन
X

दिसपुर। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मिजोरम यूनिवर्सिटी ने दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के अंतर्गत अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के विभिन्न 10 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मिजोरम यूनिवर्सिटी की ओर से जारी गेस्ट फैकल्टी की रिक्तियों में एमबीए (लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट, उद्यमिता, बिग डेटा एनालिटिक्स, मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन और विपणन प्रबंधन) के 3, एमए शिक्षा, एमए राजनीति विज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, एमए समाजशास्त्र, बीए शिक्षा, बीकॉम और बीबीए के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

गेस्ट फैकल्टी पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास वही योग्यताएं होंगी जो विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के नियमित सहायक प्रोफेसरों के लिए यूजीसी/एआईसीटीई/एनसीटीई/सीओए/आरसीआई के नियमों में निर्धारित हैं, और जैसा कि मिजोरम विश्वविद्यालय द्वारा तय किया गया है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 36,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it