Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिक्किम में भारी बारिश का कहर, पेड़ गिरने से महिला की मौत

सिक्किम की राजधानी गंगटोक और आस-पास के इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ अचानक हुयी भारी बारिश से पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गयी

सिक्किम में भारी बारिश का कहर, पेड़ गिरने से महिला की मौत
X

गंगटोक में तूफ़ानी बारिश से घरों को नुकसान, सड़कें जाम

  • 55 वर्षीय कला देवी छेत्री की पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत

गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक और आस-पास के इलाकों में रविवार को तेज़ हवाओं के साथ अचानक हुयी भारी बारिश से पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और घरों को नुकसान पहुंचा तथा कई जगहों पर यातायात में रुकावट आई।

राकडोंग काफ़र की रहने वाली कला देवी छेत्री (55) की पेड़ गिरने से सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

बारिश से रानीपूल-गंगटोक हाईवे पर मेफ़ेयर, देवराली, आईसीएआर, छोटा सिंगटम, एन्चे गोम्पा और सचिवालय द्वार के पास कई पेड़ उखड़ गए, जिससे सड़कें जाम हो गईं। कुछ गाड़ियों को नुकसान होने की खबर है। समदुर (लुपोन) में एक घर और नंदोक माले गोअन में चार घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा।

छोटा सिंगटम में एक दुर्घटना में चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि एक खंभा गिरने के बाद कुछ इलाकों में बिजली गुल होने की खबर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it