Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के समझौते पर अमल करना चाहिए : ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण पर सिंगापुर में 2018 में हुए समझौते का पालन करना चाहिए

उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के समझौते पर अमल करना चाहिए : ट्रम्प
X

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण पर सिंगापुर में 2018 में हुए समझौते का पालन करना चाहिए।

श्री ट्रम्प ने रविवार को उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि श्री किम के शासनकाल में उत्तर कोरिया आर्थिक रुप से बेहद सम्पन्न और सक्षम देश के रुप में उभरा है, लेकिन उसे परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर सिंगापुर में हुए समझौते को स्वीकार करके वादा खिलाफी से भी बचना चाहिए।

उन्होंने कहा,“ श्री किम बहुत बुद्धिमान हैं और अगर वह शत्रुतापूर्ण व्यवहार नहीं करते हैं तो उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने सिंगापुर में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर एक मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर किया था। उन्हें उसका पालन करना चाहिए।”

श्री ट्रम्प ने अपुसार उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन(नाटो),चीन,रूस,जापान समेत पूरे विश्व की परमाणु निरस्त्रीकरण पर एक राय थी।

श्री ट्रम्प का यह बयान संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के स्थाई प्रतिनिधि किम सोंग की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है कि उत्तर कोरिया अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करना चाहता है और परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे को बातचीत के एजेंडा से हटा दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it