Top
Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 16 अगस्त तक नामांकन आमत्रित

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2019 हेतु नामांकन आमंत्रित किये गये

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 16 अगस्त तक नामांकन आमत्रित
X

बेमेतरा। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2019 हेतु नामांकन आमंत्रित किये गये हें। यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे।

बाल शक्ति पुरस्कार अंतर्गत नवोन्मेष शैक्षिक, खेल, कला तथा स्कूली, समाज कल्याण तथा अधिमान्य बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण और सराहनीय उपलब्धियां दर्शाने वाले 5 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को प्रदान किये जायेंगे।

बाल कल्याण पुरस्कार अंतर्गत उन अधिमान्य व्यक्तियों, संस्था को दिये जायेंगे जिन्होंने बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

जिसका बच्चों के जीवन पर पर्याप्त सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उपरोक्त क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तिा, संस्था अपना नामांकन 16 अगस्त तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

आनलाईन आवेदन वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एनसीए-डब्ल्यूसीडी डाट एनआईसी डाट इन पर किये जा सकते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it