Top
Begin typing your search above and press return to search.

पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, जेल भेजे गए

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर ! उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के ग्राम गिझौड़ में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप गया है।

पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, जेल भेजे गए
X

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर ! उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के ग्राम गिझौड़ में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप गया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) नगर द्वितीय अजय चैधरी ने बताया कि गिझौड़ गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति का दोस्त अजय उर्फ विनोद उसके घर पर ही उनके साथ रहता था। रविवार रात जब उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया तो उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो अजय ने उसके साथ मारपीट की।

सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it