Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेरे साथ किसी ने कोई संपर्क नहीं किया - संजीव

बसपा विधायक संजीव कुशवाह ने आज दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार गिराने के संबंध में उनके साथ किसी ने कोई संपर्क नहीं किया।

मेरे साथ किसी ने कोई संपर्क नहीं किया - संजीव
X

भोपाल। बसपा विधायक संजीव कुशवाह ने आज दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार गिराने के संबंध में उनके साथ किसी ने कोई संपर्क नहीं किया।

कुशवाह ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में कहा कि न तो उन्हें किसी ने बंधक बनाया और न ही किसी ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वे भिंड जिले से विधायक हैं और उन्हें कोई बंधक नहीं बना सकता है। उनके साथ किसी ने खरीदफरोख्त की बात भी नहीं की।

कुशवाह ने कहा कि वे कमलनाथ सरकार को पहले भी समर्थन दे रहे थे और आगे भी देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार गिराने के प्रयासों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन राज्य में वर्तमान में जो कुछ सामने आ रहा है, इससे लगता है कि कुछ न कुछ तो हुआ है।

राज्य में बसपा के दो विधायक हैं। इनमें श्री कुशवाह के अलावा पथरिया विधायक रामबाई शामिल हैं। ये दोनों शुरू से ही राज्य की कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it