Top
Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन में कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में लाॅकडाउन में कोई विशेष छूट नहीं दी जायेगी और केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार ही केवल इक्का-दुक्का दुकान को ही अनुमति होगी

लॉकडाउन में कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी: केजरीवाल
X

नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में लाॅकडाउन में कोई विशेष छूट नहीं दी जायेगी और रिहायशी इलाकों में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार ही केवल इक्का-दुक्का दुकानों को ही अनुमति होगी।

केजरीवाल ने रविवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जो दिशानिर्देश दिए हैं उनके अनुरूप रिहायशी क्षेत्रों में इक्का-दुक्का दुकानों को खोलने की अनुमति देने का फैसला किया गया है। हालांकि मार्केट अथवा मॉल नहीं खुलेंगे। उन्होंने कहा कि तीन मई तक लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी और नियंत्रण जोन में किसी प्रकार की ढील नहीं होगी।

उन्होंने कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों में प्लाजमा थैरेपी के उत्साहवर्धक नतीजों को देखते हुए इस संक्रमण से ठीक हुए लोगों से एक बार फिर से अपील की कि अन्य मरीजों की जान बचाने के लिए वह आगे आए और अपना प्लाज्मा दान करें।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात गृह मंत्रालय ने कुछ दुकानों को खोलने को छूट दी है, दिल्ली सरकार उस निर्णय को राजधानी में लागू कर रही है। आवश्यक सेवा से जुडी औषधि, किराना और फल- सब्जी आदि की दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियंत्रण जोन में कोई ढील नहीं होगी। सरकार उन क्षेत्रों को नियंत्रण जोन घोषित करती है जहां वायरस के मामले अधिक सामने आ रहे हैं और राजधानी में फिलहाल ऐसे 92 जोन हैं।

श्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या घटी है और गत सप्ताह 622 मरीज आए। काफी संख्या में मरीज ठीक भी हुए हैं। मौंते भी कम हुई हैं। दिल्ली में कोरोना के 2625 मरीज हैं और 54 की मौत हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक-एक मरीज पर नजर रख रहे हैं। एक-एक व्यक्ति की जान कीमती है। कठिनाई का समय है और सबको मिलकर साथ चलने की जरुरत है तथा जिस मेहनत से कोरोना पर नियंत्रण में जो मदद मिली है उसको आगे भी बनाये रखना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it