राममंदिर पर बयानबाजी नहीं हो, न्यायपालिका पर विश्वास रखें: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण को लेकर बयानबाजी करने वाले नेताओं को आज नसीहत दी कि वे देश की न्याय प्रणाली में आस्था रखें।

नासिक । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण को लेकर बयानबाजी करने वाले नेताओं को आज नसीहत दी कि वे देश की न्याय प्रणाली में आस्था रखें।
मोदी ने यहां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के महाजनादेश यात्रा के समापन अवसर पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ दो-तीन सप्ताह से कुछ बयान बहादुर और बड़बोले लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं राममंदिर को लेकर।” उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों के मन में भारत के उच्चतम न्यायालय के प्रति सम्मान की भावना है। राममंदिर का मामले पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई चल रही है और सभी पक्ष अपनी अपनी दलीलें सामने रख रहे हैं। उच्चतम न्यायालय समय निकाल कर सुन रहा है। उन्होंने कहा, “मैं हैरान हूं कि वे आखिर क्यों बयानबाजी कर रहे हैं। क्यों अड़ंगे लगा रहे हैं।”
पिछले दो-तीन सप्ताह से कुछ बयान बहादुर लोग राम मंदिर को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
— BJP (@BJP4India) September 19, 2019
मैं देशभर के बयान बहादुरों और बड़बोले लोगों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि प्रभु श्रीराम की खातिर भारत की न्याय प्रणाली के प्रति अपनी श्रद्धा रखें : पीएम #MahaJanadeshWithModi pic.twitter.com/jsapW3OFQg
प्रधानमंत्री ने कहा, “ हमारा देश हमारी न्यायपालिका में, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान में और उच्चतम न्यायालय का आदर करता है। मैं इन बयान बहादुर बड़बोले लोगों से हाथ जोड़ कर निवेदन करता हूं कि वे भगवान की खातिर, प्रभु राम की खातिर भारत की न्याय प्रणाली में भरोसा रखें।”
जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को समग्रता से लागू करना सिर्फ सरकार का एक फैसला नहीं है, ये 130 करोड़ भारतीयों की भावना का प्रकटीकरण है।
— BJP (@BJP4India) September 19, 2019
ये फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लाखों लोगों को हिंसा, आतंक, अलगाव, भ्रष्टाचार के कुचक्र से निकालने के लिए है: पीएम #MahaJanadeshWithModi pic.twitter.com/xxjnWFsWKu
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने किसान सम्मान निधि के मद में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि किसानों के खाते में डलवाये हैं जिनमें 1500 करोड़ रुपए महाराष्ट्र के किसानों के घरों में गये हैं। उन्होंने कहा कि नयी सरकार बनने पर देश में हर गांव हर कस्बे में हर घर में नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का वादा किया गया है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
अब भारत दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल हो गया है जो अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के बुलेट प्रूफ जैकेट बनाता है।
— BJP (@BJP4India) September 19, 2019
आज दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में भारत में बने बुलेटप्रूफ जैकेट निर्यात किये जा रहे हैं।
हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है : पीएम @narendramodi #MahaJanadeshWithModi pic.twitter.com/jiLWmvgGdk
जम्मू-कश्मीर के बारे में मोदी ने कहा कि अब नये कश्मीर का निर्माण करना है। कश्मीर की रक्त रंजित धरती को फिर से स्वर्ग बनाना है। कश्मीरियों के दुख पर मरहम लगाना है और उन्हें मुसीबतों से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों की आड़ में जम्मू-कश्मीर में अस्थिरता अराजकता फैलाने और हिंसा भड़काने का प्रयास हो रहा है लेकिन राज्य के युवा एवं माता बहनें हिंसा से बाहर आने के लिए कटिबद्ध हैं। वे विकास एवं रोजगार चाहते हैं।
हमने Promise किया था, कि देश की सेना को सशक्त बनाने के लिए हर कदम उठाएंगे।
— BJP (@BJP4India) September 19, 2019
हाल में दो महाशक्तिशाली हैलिकॉप्टर हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं, बहुत ही जल्द ही राफेल फाइटर जेट भी हमारी वायुसेना को सशक्त करेगा: पीएम श्री @narendramodi #MahaJanadeshWithModi pic.twitter.com/r1FSEjSzNK
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास का नया युग शुरू हुआ है। राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और हर कश्मीरी को गले लगाना है। उन्होंने कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के बयान देश के दुश्मनों के हथियार बन रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
हम देश के लिए काम करते हैं
— BJP (@BJP4India) September 19, 2019
वोट के लिए नहीं: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi #MahaJanadeshWithModi pic.twitter.com/xLXW2KNz8c
मोदी ने कहा कि शरद पवार को अगर पड़ाेसी देश अच्छा लगता है तो यह उनकी पसंद है। उसके शासक कल्याणकारी लगते हैं तो यह उनकी दृष्टि है लेकिन पूरा भारत जानता है कि आतंक की फैक्टरी कहां हैं और जुल्म एवं शोषण का प्रसार कहां से होता है।
पूर्ण बहुमत न होने के बाद भी स्थिर व महाराष्ट्र को समर्पित सरकार चलाकर @Dev_Fadnavis जी ने महाराष्ट्र को नई दिशा दी है।
— BJP (@BJP4India) September 19, 2019
अब महाराष्ट्र की जिम्मेवारी है की फिर एक बार देवेंद्र जी के नेतृत्व में स्थिर राजनीति का फायदा उठाना चाहिए: पीएम श्री @narendramodi #MahaJanadeshWithModi pic.twitter.com/UboSUHU3W4
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को जिताना हमारा दायित्व होता है लेकिन राकांपा एवं कांग्रेस के नेता ऐसा नहीं कर रहे हैं।


