Top
Begin typing your search above and press return to search.

देश से हटा कोरोना का साया! पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की नहीं हुई मौत

देशभर में राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है,

देश से हटा कोरोना का साया! पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की नहीं हुई मौत
X

नयी दिल्ली, 12 फरवरी: देशभर में राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,750 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.62 करोड़ से ज्यादा टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,843 हो गए हैं और इसी अवधि में 1091 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,525 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.81 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 13 राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे मे एक सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़क 11 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,889 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर बरकरार है।

केरल में 07 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,248 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,280 पर पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it