Top
Begin typing your search above and press return to search.

पटवारी मुख्यालय से नदारद, लोग परेशान

शहर के निगम क्षेत्र मे आने वाले लक्ष्मीपुर में इन दिनों आम लोग पटवारी की खोजबीन में लोग लगे हुए हैं।

पटवारी मुख्यालय से नदारद, लोग परेशान
X

अम्बिकापुर। शहर के निगम क्षेत्र मे आने वाले लक्ष्मीपुर में इन दिनों आम लोग पटवारी की खोजबीन में लोग लगे हुए हैं। लक्ष्मीपुर का पटवारी कौन है और कहां रहता है इसकी जानकारी क्षेत्रवासियों को नहीं है। यही नहीं आज तक क्षेत्र के किसी भी आम नागरिक ने पटवारी को नहीं देखा है।

गौरतलब है कि लक्ष्मीपुर के पटवारी रामजनम सूरजपुर जिले के रहने वाले है और उन्हें अम्बिकापुर के लक्ष्मीपुर के पटवारी के रुप मे पदस्थ किया गया है। वार्डवासियों का कहना है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि उक्त पटवारी कभी लक्ष्मीपुर के वासियों को दिखाई ही नहीं देते और ना ही फील्ड में कोई काम करते दिखते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि पटवारी के नहीं होने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लक्ष्मीपुर के रहवासियों को अगर जमीन का खसरा बी-1 या फिर निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो तो पटवारी की आवश्यकता पड़ती है, परंतु यहां के पटवारी को आज तक क्षेत्रवासियों ने देखा तक नहीं । बताया जाता है कि पटवारी राम जनम अपना ऑफिस नगर के नमनाकला में बना रखे हैं। लेकिन वो दफ्तर कहां है उसकी जानकारी क्षेत्र के आम लोगो को नही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it