Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत की सबसे चौड़ी 6 लेन सुरंग का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण, ये है इस सुरंग की खासियत

रीवा के गुढ़ स्थित बदवार के मोहनिया घाटी को बीच से काटकर आवागवन को सुगम बानने के लिए दो सुरंग बनाए गए थे, जिसमें 6 लेंन सड़क का निर्माण कराया गया। आवागवन के लिए दोनों सुरंग 3-3 लेंन की बनाई गई है

भारत की सबसे चौड़ी 6 लेन सुरंग का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण, ये है इस सुरंग की खासियत
X

गजेन्द्र इंगले

भोपाल: रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित मोहनिया पहाड़ को काटकर तैयार की गई सुरंग (टनल) का आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों शुभारंभ किया। टनल का लोकार्पण कार्यक्रम रीवा के गुढ़ स्थित बदवार में आयोजित किया गया था।

जहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आम जनमानस को संबोधित किया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नर्मदा परिक्रमा के साथ ही मध्य प्रदेश की कई सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने की मांग की है। आपको बता दें कि यह मध्यप्रदेश की सबसे लंबी और भारत की 6 लेन वाली सबसे चौड़ी सड़क सुंरग है।

Shivraj Singh Chouhan and Nitin Gadkari.jpg

रीवा के गुढ़ स्थित बदवार के मोहनिया घाटी को बीच से काटकर आवागवन को सुगम बानने के लिए दो सुरंग बनाए गए थे, जिसमें 6 लेंन सड़क का निर्माण कराया गया। आवागवन के लिए दोनों सुरंग 3-3 लेंन की बनाई गई है। इस टनल को मोहनिया पहाड़ की घुमावदार 10 किलोमीटर की सड़क को कम करने के लिए तैयार किया गया है। जिसके बाद झांसी-रांची नेशनल हाईवे 39 स्थित मोहनिया घाटी सड़क में बने इस सुरंग का आज 10 दिसम्बर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों लोकार्पण कराया गया।

tunnel.jpg

यह टनल मध्य प्रदेश की सबसे लंबी और भारत की सबसे चौड़ी 6 लेन सड़क की पहाड़ी सुरंग होगी, जिसका लोकार्पण होने के बाद अब झांसी से रांची तक जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं लोगों को इससे मोहनिया घाटी के घुमावदार मोड़ व हादसों से भी निजात मिल जाएगा। इसके अलावा इस टनल के शुरू हो जाने से रीवा सीधी की दूरी भी 10 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

tunnel 1.jpg

वाहनों के लिए घाटी से गुजरते हुए पहले 30 मिनट का समय लगता था और अब टनल से 5 मिनट में ही मोहनिया पहाड़ की दूरी लोग तय कर सकेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it