Top
Begin typing your search above and press return to search.

जौनपुर में लाकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया

जौनपुर में लाकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ गिरफ्तार
X

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला पुलिस ने 61 बैरियर और नाका पर 902 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 72 वाहनों का चालान एवं सात को सीज कर 4500 रुपया समन शुल्क वसूला किया गया। इस सिलसिले में दो अभियोग पंजीकृत कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

उन्होने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग कर लोगों को लाकडाउन का पालन करने की सलाह दे रही है। जिले में सात रैन बसेरा बनाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को आइसोलेशन और क्वारंटीन में रखा जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार यू0पी0-112 पर भोजन व खाद्यान्न की मांग की सूचना पर पीआरवी , थाना मोबाइल के द्वारा पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से भोजन व खाद्यान्न की आपूर्ति करायी जा रही है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it