Begin typing your search above and press return to search.
नीलांचल ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान
नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा समर्पण यात्रा सेवा सम्मान और संरक्षण की पवित्र उद्देश्य को सार्थक करने की यात्रा

पिथौरा। नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा समर्पण यात्रा सेवा सम्मान और संरक्षण की पवित्र उद्देश्य को सार्थक करने की यात्रा है. यात्रा बसना विधानसभा के सांकरा मंडल के ग्राम जर्राभरन से प्रारंभ होकर ग्राम बारीकपाली पहुंची जहां यात्रा का स्वागत लोगों ने हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस बीच नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल जी ने मेधावी छात्र छात्राओं कु ममता साहू पिता अमर लाल साहू कक्षा 12वीं में 74त्न उमेश साव पिता बाबूलाल साव कक्षा 12 में 67त्न अंक एवं कु. सुनीता साहू पिता प्रवीण साहू मैं 12वीं कक्षा में 60त्न अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम गौरवान्वित करने वाले होनहार छात्रों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Next Story


