Top
Begin typing your search above and press return to search.

एनसीआर में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी में राहत

एनसीआर के लोगों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मई को क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

एनसीआर में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी में राहत
X

नोएडा। एनसीआर के लोगों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मई को क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और मैदानी इलाकों में बारिश एवं आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 2 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

वहीं, 3 मई को तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि 3 मई की दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसी तरह 4 मई को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा।

इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं। 5 मई को भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना जताई है, हालांकि इस दिन किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों, खासकर एनसीआर में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक घुलने लगी है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it