Top
Begin typing your search above and press return to search.

नाना बनने की खुशी में भावुक हुए विक्रम भट्ट, बोले – 'मुश्किल साल के बीच मिली सबसे बड़ी खुशी'

बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। विक्रम भट्ट अब नाना बन गए हैं। उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विक्रम भट्ट ने इस खुशी को लेकर कहा

नाना बनने की खुशी में भावुक हुए विक्रम भट्ट, बोले – मुश्किल साल के बीच मिली सबसे बड़ी खुशी
X

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। विक्रम भट्ट अब नाना बन गए हैं। उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विक्रम भट्ट ने इस खुशी को लेकर कहा कि उनके लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अब उन्हें सबसे बड़ी खुशी मिली है।

आईएएनएस से बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा, ''मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है।''

इसके आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''अभी बच्चा सिर्फ स्वस्थ है, समझदार बनने में उसे अभी काफी समय लगेगा।''

विक्रम भट्ट ने इस दौरान अपनी बेटी कृष्णा भट्ट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा, ''कृष्णा अपनी आने वाली फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' को लेकर इतनी ज्यादा सीरियस थीं कि डिलीवरी के समय भी उसका ध्यान फिल्म पर ही था। जब वह ऑपरेशन थिएटर में जाने वाली थीं, तब भी उसने फिल्म के काम को लेकर बात की। उसने कहा कि पुलिस स्टेशन वाले बैकग्राउंड्स उनके फोन में हैं और उन्हें संभाल लेना।''

उन्होंने आगे बताया, "इस पर मैंने अपने बेटी को भरोसा दिलाया कि मैं सब संभाल लूंगा। मैं लंबे समय से डायरेक्टर हूं और मुझे काम का पूरा अनुभव है, इसलिए आप चिंता मत करो।''

कृष्णा भट्ट की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन वेदांत सारदा से 11 जून 2023 को शादी की थी। दोनों अपनी जिंदगी को काफी निजी रखना पसंद करते हैं।

वहीं विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे नजर आएंगे। फिल्म को नई 3डी टेक्निक के साथ तैयार किया गया है, जिससे दर्शकों को डरावना अनुभव मिलेगा।

'हॉन्टेड 3डी' फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it