Top
Begin typing your search above and press return to search.

अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी विभा चौधरी को सेंट्रल जोन नेटबॉल डेवलपमेंट कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया

अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी विभा चौधरी को Netball Federation of India द्वारा सेंट्रल जोन नेटबॉल डेवलपमेंट कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह निर्णय देश में नेटबॉल के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी विभा चौधरी को सेंट्रल जोन नेटबॉल डेवलपमेंट कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया
X

नई दिल्ली। नेटबॉल के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नेटबाल फेडरेशन आफ इंडिया (Netball Federation of India ) द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी विभा चौधरी (Vibha Chaudhary) को सेंट्रल जोन नेटबॉल डेवलपमेंट कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बताया कि विभा चौधरी का खेल के प्रति समर्पण, अनुभव एवं उपलब्धियां उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती हैं। उनके नेतृत्व में सेंट्रल जोन में नेटबॉल खेल के विकास, प्रतिभाओं की खोज एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

फेडरेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि विभा चौधरी के मार्गदर्शन में सेंट्रल जोन में नेटबॉल खेल को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों ने विभा चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it