Top
Begin typing your search above and press return to search.

घर में बुलाकर 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में टीवीके पदाधिकारी पांबू दिनेश गिरफ्तार

चेन्नई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी को 10 साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सनसनी फैला दी है।

घर में बुलाकर 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में टीवीके पदाधिकारी पांबू दिनेश गिरफ्तार
X

चेन्नई। चेन्नई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी को 10 साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कासिमेडु इलाके के सिंगारवेलन नगर की है, जो आरके नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कुछ दिन पहले मायलापुर की रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान स्थानीय निवासी दिनेश (43), जिसे "पांबू दिनेश" के नाम से भी जाना जाता है, उसने कथित तौर पर बच्ची को घर के बाहर खेलते समय अपने घर के अंदर बुला लिया।

आरोप है कि घर के अंदर ले जाने के बाद उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और उसे इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी बच्ची जब अपने मायलापुर स्थित घर लौटी, तो उसने अपनी मौसी को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने कासिमेडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम' (पोक्सो) के तहत दर्ज किया गया और जांच रॉयपुरम महिला पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उस समय टीवीके उम्मीदवार मैरियन विल्सन के समर्थन में मतगणना केंद्र पर मौजूद था, जिससे तत्काल गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी दिनेश को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिनेश टीवीके में वार्ड 43 का सर्कल सेक्रेटरी था और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। ऐसे में एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी पर इतने गंभीर आरोप लगने से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it