Top
Begin typing your search above and press return to search.

शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा

शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा
X

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने की इच्छा रखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाएगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा कि मैं खुश हूं कि कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं एक पॉलिटिशियन हूं, लेकिन मुझे क्रिकेट और स्पोर्ट्स में पॉलिटिक्स पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि स्पोर्ट्स एक अलग फील्ड है, एक अलग गेम है। पॉलिटिशियन को अपनी पॉलिटिक्स कहीं और करने दो, डिप्लोमैट को डिप्लोमेसी में अपना काम करने दो, और क्रिकेट प्लेयर्स को अपना गेम खेलने दो। मुझे खुशी है कि कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा। कौन जीतेगा, और कौन हारेगा, यह दूसरी बात है। लेकिन, हम अपनी टीम के साथ रहेंगे। इस विषय में खेल भावना जिंदा रहनी चाहिए।

पाकिस्तान-भारत मैच का बॉयकॉट वापस लेने पर एनसी नेता जाविद हसन बेग ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे साथ खेलता है तो उन्हें इससे फायदा होता है। वे नहीं खेलते हैं और उन्हें नुकसान होता है। हमारे पास जो स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर है, हमारी नेशनल लेवल पर जो इंस्टीट्यूशन हैं, वे इतने मजबूत हैं कि हम उनके साथ क्रिकेट खेले बिना भी रह सकते हैं।

पीडीपी नेता आगा मुंतजिर मेहदी ने कहा कि अगर दोनों देश पॉलिटिक्स देखने के बजाय स्पोर्ट्स खेलने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम इसका स्वागत करते हैं, क्योंकि हम इन एक्टिविटीज को बढ़ावा देना चाहते हैं। शायद यह दोनों देशों को जोड़ने का तरीका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it