Top
Begin typing your search above and press return to search.

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। बैठक से पहले दोनों ने एक दूसरे का गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन किया।

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क
X

नई दिल्ली। पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। बैठक से पहले दोनों ने एक दूसरे का गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा और उभरती तकनीक पर चर्चा होगी। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत-पोलैंड संबंधों को और मजबूत करने और नए अवसरों की तलाश करने पर चर्चा होगी।"

इससे पहले, टस्क ने नई दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री टस्क से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मिलकर खुशी हुई। भारत-पोलैंड के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर उनके विचारों की सराहना करता हूँ। हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात का इंतजार है।"

टस्क बुधवार शाम को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य रक्षा, व्यापार और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है।

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, प्रधानमंत्री टस्क का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "नई दिल्ली पहुंचने पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का हार्दिक स्वागत है। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया। यह दौरा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगा और हमारे पुराने संबंधों को और गहरा करेगा।"

टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। एमईए के अनुसार, पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम टस्क की यह भारत की दूसरी यात्रा है; इससे पहले वे 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे।

दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, पीएम टस्क बेंगलुरु जाएंगे। वहां वे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटटी) और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित विभिन्न व्यावसायिक हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में और 23 अक्टूबर को बेंगलुरु में 'भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम' का आयोजन किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it