Top
Begin typing your search above and press return to search.

एनटीपीसी में आर्टिशियन व असिस्टेंट ट्रेनी पोस्ट पर भर्ती का आखिरी मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च

भारत सरकार की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है

एनटीपीसी में आर्टिशियन व असिस्टेंट ट्रेनी पोस्ट पर भर्ती का आखिरी मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च
X

नई दिल्ली। भारत सरकार की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने आर्टिशियन व असिस्टेंट ट्रेनी के कुल 27 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो गई थी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दें, क्योंकि गुरुवार के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगा और आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल जाएगा।

एनटीपीसी ने जिन 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें आर्टिशियन ट्रेनी (फिटर) के 13, आर्टिशियन ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) के 6 और असिस्टेंट ट्रेनी (मटेरियल/स्टोरकीपर ट्रेनी) के 8 पद शामिल हैं। वहीं, अप्लाई करने वाले कैंडिडेट मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक पास होने के साथ उनके पास आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास तय अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 12 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एनटीपीसी की ओर से जारी पदों के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन लिखित टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 21,500 रुपए प्रति महीने होगी।

अप्लाई भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए एनटीपीसी की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन 17 मई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it