Top
Begin typing your search above and press return to search.

मार्डन पब्लिक स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में जीता द्वितीय स्थान

ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को दी बधाई।

मार्डन पब्लिक स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में जीता द्वितीय स्थान
X
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में 22 से 24 मार्च तक आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर (महिला) बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मार्डन पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

मार्डन पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राएं योग्यता निश्चल और वर्तिका सिंह ने गाजियाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने कौशल, टीम वर्क और आत्मविश्वास का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल की कार्यकारी निदेशिका ताप्ति चटर्जी, प्रधानाचार्य नंदनी पाल, मुख्य अध्यापिका अल्का शर्मा, स्पोर्ट्स हेड गौरव बिष्ट और बास्केटबॉल कोच अफजल हुसैन ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी। इस सफलता से पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है और छात्राओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it