Top
Begin typing your search above and press return to search.

सहारनपुर में चिलचिलाती धूप में जायजा लेने स्कूटी पर घर से निकले महापौर

भीषण गर्मी के बीच महापौर डॉ. अजय कुमार इलेक्ट्रिक स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले। घंटाघर समेत कई चौराहों पर ग्रीन नेट और राहगीरों के लिए शीतल जल व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सहारनपुर में चिलचिलाती धूप में जायजा लेने स्कूटी पर घर से निकले महापौर
X

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार आज दोपहर तेज चिलचिलाती धूप में अपने दिल्ली रोड स्थित घर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर निकले और घंटाघर पहुंचकर नगर निगम द्वारा लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए लगायी गयी ग्रीन नेट का अवलोकन किया। उन्होंने घंटाघर पर लगी एक छबील पर खडे़ होकर राहगीरों को मीठा और शीतल जल भी पिलाया। महापौर ने लोगों से तेज धूप से बचाव के लिए कम से कम घर से बाहर निकलने, ऊर्जा बचाने व जल का संचय करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का भी आह्वान किया।

महापौर डॉ. अजय कुमार आज दोपहर करीब एक बजे भीषण गरमी और चिलचिलाती धूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से निकले और नगर निगम द्वारा सूरज की तपिश से लोगों के बचाव के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर लगायी जा रही ग्रीन नेट का कलक्ट्रेट व दीवानी तिराहा आदि पर जायजा लेते हुए करीब डेढ़ बजे घंटाघर पहुंचे और वहां कोर्ट रोड पर लगायी गयी ग्रीन नेट का अवलोकन किया। उन्होंने महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार को सभी प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, वरिष्ठ पार्षद मुकेश गक्खड़, दिग्विजय चौहान व चौधरी वीरसेन सिद्धू आदि भी उनके साथ थे।

महापौर ने घंटाघर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और सूरज की जबरदस्त तपिश से जब जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है, ऐसी स्थिति में टैªफिक नियमों के तहत 44-45 डिग्री में चौराहों पर एक-डेढ़ मिनट रुकना बहुत पीड़ादायक होता है। लोगों की इस पीड़ा को समझते हुए नगर निगम ने एक छोटा सा प्रयास किया है।

महानगर के लोगों तथा शहर से गुजरने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मार्गो के बाई ओर ग्रीन नेट और मिस्ट स्प्रेे सिस्टम लगवाया गया है। उन्होंने निगम द्वारा लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए 50 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर कूलर लगवाने,शहर मंे छायादार पौधों का रोपण कराने आदि की जानकारी देते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार शहर में अभी और कूलर लगवाये जायेंगे।

महापौर ने कहा कि पूरे विश्व में ऊर्जा का संकट है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें ऊर्जा बचाव का रास्ता दिखाया है। उन्होंने लोगों से कहा कि कम से कम या अतिआवश्यक हो तभी घर से निकले, ऊर्जा की खपत कम करें, तथा जल का संचय करने के साथ ही अधिक से अधिक पौधा का रोपण करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it