Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार के नवादा में हैवानियत: शौच के लिए निकली ननद-भाभी के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

गोपालगंज, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बिहार के नवादा में हैवानियत: शौच के लिए निकली ननद-भाभी के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
X

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में एक महिला और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार करने का दावा किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि छह युवकों ने मिलकर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया, जो रिश्ते में ननद और भाभी हैं। बताया गया कि 22 अप्रैल को रात्रि में ये दोनों घर से शौच के लिए बाहर निकली थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों का अपहरण कर लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़ितों ने 25 अप्रैल को स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी भी इस मामले में अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-एक एवं थानाध्यक्ष जादोपुर द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई।

घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा किशारी एवं महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी नीतीश कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पतहरा गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान पूर्ण कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सभी आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it