Top
Begin typing your search above and press return to search.

‘उनका नाम धरना दीदी होगा’ सीएम ममता बनर्जी के धरने पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार

केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने 6 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी

‘उनका नाम धरना दीदी होगा’ सीएम ममता बनर्जी के धरने पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार
X

कोलकाता। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने 6 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी को बार-बार धरने पर बैठना होगा, इसीलिए उनका नाम धरना दीदी होगा।

कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि अच्छा है कि वह प्रैक्टिस कर रही हैं, बाद में उन्हें विपक्ष का नेता बनना है। भाजपा की सरकार बनेगी, भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्हें बार-बार धरने पर बैठना होगा, उनका नाम धरना दीदी होगा।

एसआईआर के दौरान बीएलओ की मौत को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि एसआईआर में किसकी मौत हुई है; उनका डेथ सर्टिफिकेट कहां है। डीएम कह रहे हैं कि एसआईआर में किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन को कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है कि एसआईआर में कुछ लोगों की मौत हुई है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव रोकने की मांग पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर उन्हें कोई एतराज था तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए था।

भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर वह धरना दे रही हैं, तो हम क्या कर सकते हैं। लोग उनकी स्थिति जानते हैं। लोग जानते हैं कि वह बांग्लादेशी रोहिंग्याओं, बांग्लादेश से आने वालों और मृत मतदाताओं के लिए धरना दे रही हैं।

बताते चलें कि सीएम ममता बनर्जी के 6 मार्च को होने वाले धरने को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए वह चुनाव आयोग के माध्यम से मतदाता सूची में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं ने पहले ही एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने का लक्ष्य तय कर लिया था। यह फैसला एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कर लिया गया था। मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it