Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तराखंड में ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सख्त हुए कृषि मंत्री, जल्द सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सके।

उत्तराखंड में ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सख्त हुए कृषि मंत्री, जल्द सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश
X

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जा सके।

कृषि मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ दूरभाष पर बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि फसलों के नुकसान का वास्तविक आकलन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए।

गणेश जोशी ने यह भी कहा कि सर्वे कार्य के दौरान राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त टीमों के जरिए आकलन किया जाए, ताकि नुकसान का सही आंकड़ा सामने आ सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित किसानों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित न रखा जाए।

मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार ही फसल नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा और उसी आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि रिपोर्ट जल्द तैयार हो सके और राहत वितरण प्रक्रिया में देरी न हो। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की आजीविका पर पड़े इस संकट के प्रभाव को कम किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it