Top
Begin typing your search above and press return to search.

लेखिका मधु किश्वर की बढ़ी मुश्किलें: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर चंडीगढ़ में FIR दर्ज; दिल्ली पहुंची पुलिस

जानी-मानी लेखिका मधु किश्वर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो साझा करने के आरोप में उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

लेखिका मधु किश्वर की बढ़ी मुश्किलें: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर चंडीगढ़ में FIR दर्ज; दिल्ली पहुंची पुलिस
X

नई दिल्ली। जानी-मानी लेखिका मधु किश्वर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो साझा करने के आरोप में उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

चंडीगढ़ पुलिस ने 19 अप्रैल को उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की और मंगलवार को नोटिस सौंपने के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची।

पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले चंडीगढ़ के सेक्टर-19 की थाना प्रभारी सरिता रॉय ने मीडिया को बताया कि 19 अप्रैल को सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले की संक्षिप्त जानकारी देते हुए एसएचओ रॉय ने कहा कि यह एक आपत्तिजनक वीडियो से संबंधित है। इसे मधु किश्वर ने साझा और रीपोस्ट किया था। हमने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 35.3 के तहत नोटिस जारी किया है।

उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि वीडियो की लेखिका को बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन में पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।

मधु किश्वर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें धारा 196 (धर्म, जाति, या भाषा के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा, या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले कृत्य), 336 (1) (जाली दस्तावेज बनाना), और 356 (आपराधिक मानहानि) के अलावा धारा 66 सी और डी और धारा 67 भी शामिल हैं।

चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मधु किश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उस व्यक्ति ने दावा किया कि भ्रामक और फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो विभिन्न अकाउंट्स द्वारा साझा किए जा रहे थे, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे से किए जा रहे थे।

लेखिका ने सोशल मीडिया पर यह भी स्वीकार किया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस टीम उनके घर पहुंची है।

मधु किश्वर ने बताया कि पुलिस देर रात उनके घर आई थी और उन्होंने पुलिस को सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि चूंकि कानून के अनुसार पुलिस को रात में और सूर्योदय से पहले महिलाओं से मिलने या उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति नहीं है, इसलिए मैंने प्रतिनिधिमंडल की नेता से फोन पर बात की। उन्होंने मुझे बताया कि उनकी टीम चंडीगढ़ में मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में नोटिस देने आई है। मैंने उनसे कानून का पालन करने और सुबह आने का आग्रह किया। दोनों पक्षों ने पूरी शिष्टाचार का पालन किया।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it