Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीन में भारी तबाही: हुनान की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 37 की मौत से मचा कोहराम

4 मई को 16 बजकर 43 मिनट पर दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में स्थित हुआशंग आतिशबाजी विनिर्माण और प्रदर्शन लिमिटेड कंपनी के कारखाने में जबरदस्त धमाका हुआ।

चीन में भारी तबाही: हुनान की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 37 की मौत से मचा कोहराम
X

बीजिंग। 4 मई को 16 बजकर 43 मिनट पर दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में स्थित हुआशंग आतिशबाजी विनिर्माण और प्रदर्शन लिमिटेड कंपनी के कारखाने में जबरदस्त धमाका हुआ।

हुनान प्रांत के संबंधित विभागों से मिली खबर के अनुसार, 8 तारीख को 12 बजे तक इस दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो चुकी है, 1 व्यक्ति लापता है और 51 लोगों का इलाज चल रहा है (जिनमें से 5 की हालत गंभीर है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है)। घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान लगभग समाप्त हो चुका है।

दुर्घटना के बाद, छांगशा शहर ने तुरंत अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी, ल्यूयांग "4 मई" दुर्घटना प्रतिक्रिया कार्य बल की स्थापना की और बचाव, राहत और उपचार कार्य करने के लिए 1,500 से अधिक लोगों को जुटाया।

घटनास्थल पर कई दौर के गहन खोज और बचाव अभियान चलाए गए, और लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हुए व्यापक खोज अभियान चलाया गया।

घायलों का इलाज, दुर्घटना के बाद की स्थिति से निपटना, कारण की जांच और सुधार एवं सफाई के सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से चल रहे हैं। सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने गंभीर दुर्घटना अपराध के संदिग्ध आठ लोगों को तलब किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it