Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार : जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर जिले से भी एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आईएएनएस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

बिहार : जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
X

समस्तीपुर। बिहार के जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर जिले से भी एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आईएएनएस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि घटना समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे फोटो लेने के लिए रुकी एक लड़की को कुछ युवकों ने घेर लिया और उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार किया। लड़की के हाथ मरोड़े गए और गाली दी गयी। इस दौरान युवकों ने लड़की को बीच सड़क पर खींचने और उसके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। युवक उससे उसका नाम और पता पूछते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि लड़की एक युवक के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और लड़की को घेर लिया।

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। समस्तीपुर के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों की पहचान किए जाने की बात कही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it